Breaking News
भारत-पाक वार्ता पर फिर अमेरिका की दखल की मांग, शहबाज शरीफ ने ट्रंप से लगाई उम्मीदें
सीएम धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में लगाया सीता अशोक का पौधा
हरिद्वार ज़मीन घोटाले पर धामी सरकार का ऐतिहासिक वार, 2 IAS, 1 PCS समेत 12 अफसर निलंबित, विजिलेंस को सौंपी गई जांच
खेल मंत्री के निर्देश पर कॉन्ट्रैक्ट कोचों का कार्यकाल एक साल बढ़ा
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला जुलाई में बन सकते है बोर्ड के कार्यवाहक अध्यक्ष 
उत्तराखंड में आज दो जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
बीजेपी ने निकाली “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा”, शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
बड़ी खबर : तहसील का नाजिर 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई ने संभाला भारत के प्रधान न्यायाधीश का पद

यूसीसी विधेयक की नियमावलियों का ड्राफ्ट तैयार करेगी नयी समिति

पूर्व मुख्य सचिव बने नौ सदस्यीय समिति के अध्यक्ष

देखें समिति के सदस्यों के नाम

देहरादून। बीते सात फरवरी को प्रदेश की विधानसभा से यूसीसी विधेयक पारित होने के बाद सरकार ने एक नयी समिति का गठन किया है। विशेष सचिव रिद्धिम अग्रवाल की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि नौ सदस्यीय समिति समान नागरिक संहिता, उत्तराखण्ड, 2024 विधयेक से संबंधित नियमावलियों का आलेख्य (ड्राफ्ट) तैयार करेगी।

देखें आदेश

समान नागरिक संहिता, उत्तराखण्ड, 2024 विधयेक से संबंधित नियमावलियों का आलेख्य (ड्राफ्ट) तैयार किये जाने हेतु निम्नवत् समिति का गठन किये जाने की राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं:-

1.  शत्रुघ्न सिंह, सेवानिवृत्त मुख्य सचिव अध्यक्ष

2.  सुधीर सिंह, अपर सचिव, न्याय, उत्तराखण्ड शासन सदस्य

3. अपर सचिव, कार्मिक, उत्तराखण्ड शासन पदेन सदस्य

4. अपर सचिव, पंचायती राज, उत्तराखण्ड शासन पदेन सदस्य

5. अपर सचिव, शहरी विकास, उत्तराखण्ड शासन पदेन सदस्य

6. अपर सचिव, वित्त, उत्तराखण्ड शासन पदेन सदस्य

7. बरिंदरजीत सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक, प्रशिक्षण सदस्य

8. श्रीमती सुरेखा डंगवाल, कुलपति, दून विश्वविद्यालय सदस्य

9-  मनु गौड़, सामाजिक कार्यकर्ता सदस्य

02- उक्त समिति द्वारा समान नागरिक संहिता, उत्तराखण्ड, 2024 विधेयक के प्राविधानों के सफल क्रियान्वयन हेतु नियमावलियों का ड्राफ्ट तैयार किया जायेगा, जिसमें विभिन्न प्रक्रियाओं, सक्षम स्तर के प्राधिकारियों एवं प्रस्तावित अधिनियम के प्रावधानों को सुगमता से लागू किये जाने विषयक तथ्यों का समावेश किया जाय।

03- उक्त समिति के सदस्यों को उपरोक्त कार्यों हेतु कोई भी भत्ता देय नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top