Breaking News
भारत-पाक वार्ता पर फिर अमेरिका की दखल की मांग, शहबाज शरीफ ने ट्रंप से लगाई उम्मीदें
सीएम धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में लगाया सीता अशोक का पौधा
हरिद्वार ज़मीन घोटाले पर धामी सरकार का ऐतिहासिक वार, 2 IAS, 1 PCS समेत 12 अफसर निलंबित, विजिलेंस को सौंपी गई जांच
खेल मंत्री के निर्देश पर कॉन्ट्रैक्ट कोचों का कार्यकाल एक साल बढ़ा
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला जुलाई में बन सकते है बोर्ड के कार्यवाहक अध्यक्ष 
उत्तराखंड में आज दो जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
बीजेपी ने निकाली “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा”, शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
बड़ी खबर : तहसील का नाजिर 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई ने संभाला भारत के प्रधान न्यायाधीश का पद

सुनील ग्रोवर की सनफ्लावर 2 का नया पोस्टर जारी, 1 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर होगी रिलीज

बॉलीवुड के जाने-माने कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर पिछले कुछ समय से अपनी आगामी वेब सीरीज सनफ्लावर 2 को लेकर चर्चा में हैं। यह सीरीज 2021 में आई सनफ्लावर की दूसरी किस्त है। सनफ्लावर 2 का प्रीमियर 1 मार्च, 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर होगा। अब इस बीच निर्माताओं ने सनफ्लावर 2 की रिलीज से तीन दिन पहले सीरीज का पहला पोस्टर जारी कर दिया है, जिसे देख प्रशंसक काफी उत्साहित हो गए हैं।

जी5 ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर सनफ्लावर 2 का पहला पोस्टर साझा करते हुए लिखा, संदिग्ध गतिविधियों से घिरा सोनू क्या सिर्फ एक संदिग्ध से ज्यादा कुछ है? सनफ्लावर 2 में अभिनेत्री अदा शर्मा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। रणवीर शौरी और आशीष विद्यार्थी जैसे सितारे भी इस सीरीज का हिस्सा हैं। इसका निर्देशन विकास बहल ने किया है।सनफ्लावर में सनफ्लावर नाम की एक सोसायटी में एक लाश और दो संदिग्धों की कहानी दिखाई गई है।

सुनील ग्रोवर की वेब सीरीज सनफ्लॉवर 2 का फैंस को लंबे समय से इंतजार था।   सनफ्लॉवर 2 की कहानी राज कपूर नाम के एक आदमी के मर्डर के इरद-गिरद घूमती है। इस खून के इल्जाम में पुलिस ने सोनू (सुनील ग्रोवर) को गिरफ्तार कर लेती है। इसी बीच अदा शर्मा की एंट्री होती है। इस बार राज से पर्दा उठ जाएगा की कौन असली खूनी हैं। सुनील ग्रोवर के साथ-साथ अदा शर्मा भी लोगों का दिल जीत रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top